Mindblown: a blog about philosophy.
-
दुर्ग में जन्माष्टमी की धूम, फिर पूरे दिन आराम में बीता बहनों का दिन दुर्ग। जन्माष्टमी पर्व पर दुर्ग में उत्साह और भक्ति का संगम देखने को मिला। राजस्थान एवं तिल्दा-नेवरा से अपने मामा के घर दुर्ग पहुंची बहनें अनिका एवं आरोही ने इस बार का जन्माष्टमी उत्सव बेहद उमंग और उत्साह के साथ मनाया।…
-
दुर्ग में जन्माष्टमी की धूम, फिर पूरे दिन आराम में बीता बहनों का दिन
दुर्ग। जन्माष्टमी पर्व पर दुर्ग में उत्साह और भक्ति का संगम देखने को मिला। राजस्थान एवं तिल्दा-नेवरा से अपने मामा के घर दुर्ग पहुंची बहनें अनीता एवं आरोही ने इस बार का जन्माष्टमी उत्सव बेहद उमंग और उत्साह के साथ मनाया। उत्सव के दौरान घर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक झांकियां सजाई…
-
दुरपा की बेटी ने बढ़ाया मान, हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल असिस्टेंट बनी साक्षी राठौर
बाराद्वार। बाराद्वार से लगे ग्राम दुरपा की होनहार बेटी साक्षी राठौर ने न्यायिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और अंचल का नाम रोशन किया है। साक्षी का चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। चयन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में खुशी…
-
डेडीकेशन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ माहौल
बाराद्वार। बाराद्वार स्थित डेडीकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा- कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में मंच पर आए। किसी ने बांसुरी बजाते कान्हा का…
-
विद्याभूमि स्कूल में कृष्णमय हुआ माहौल, नन्हे-मुन्ने बने राधा-कृष्ण
बाराद्वार।स्थानीय विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग (प्ले ग्रुप से यूकेजी) के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस हेतु विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकी सजाई…
-
ग्राहक को मृत बताकर हड़पे 1.42 लाख, आरोपी गिरफ्तारमामला बंधन बैंक सक्ती का
सक्ती। बंधन बैंक सक्ती में लोन की राशि में हेराफेरी और ग्राहक को मृत दर्शाकर बीमा राशि हड़पने के मामले में सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 221/2024 धारा 420 भादवि का है।…
-
बाराद्वार पुलिस की कार्यप्रणाली से ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश, अवैध वसूली का आरोप
बाराद्वार । बाराद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय ट्रांसपोर्टरों में भारी नाराजगी है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि आए दिन पुलिस द्वारा गाड़ियों को बेवजह रोका जा रहा है और चालान व रसीद के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। 300 रुपये की रसीद पर अड़ी पुलिसशनिवार दोपहर की…
-
बाराद्वार पुलिस की कार्यप्रणाली से ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश, अवैध वसूली का आरोपबाराद्वार । बाराद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय ट्रांसपोर्टरों में भारी नाराजगी है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि आए दिन पुलिस द्वारा गाड़ियों को बेवजह रोका जा रहा है और चालान व रसीद के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।300 रुपये की रसीद पर अड़ी पुलिसशनिवार दोपहर की घटना है। एक स्थानीय ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उसकी मालवाहक गाड़ी बाराद्वार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। ट्रांसपोर्टर के अनुसार गाड़ी के सभी दस्तावेज फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट वैध थे, फिर भी पुलिसकर्मी 300 रुपये की रसीद कटवाने पर अड़े रहे। विरोध करने पर चालान की धमकी दी गई। मजबूरन उसे रसीद कटवानी पड़ी। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने कहा – “हम रोजी-रोटी के लिए गाड़ी चलाते हैं। अगर रोज इसी तरह रोका जाएगा तो हम काम कैसे करेंगे।”पहला मामला नहीं, रोज की कहानीस्थानीय ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यह कोई इकलौता मामला नहीं है। पिछले कुछ महीनों से यह सिलसिला लगातार जारी है। खासकर छोटे ट्रांसपोर्टर और पिकअप चालकों को ज्यादा परेशान किया जा रहा है। कई बार बिना किसी ठोस कारण के गाड़ियों को थाने में घंटों खड़ा रखा जाता है। नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य ट्रांसपोर्टर ने बताया कि “त्योहार के समय पुलिस की सख्ती समझ आती है, लेकिन रोज-रोज की वसूली से हम परेशान हो चुके हैं।”वरिष्ठ अधिकारियों से जांच की मांगइस मामले को लेकर ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यदि कोई वाहन वास्तव में नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई हो, लेकिन वैध कागजात होने के बावजूद परेशान करना बंद किया जाए।
-
स्कूल को बनाया मधुशाला, पुलिस ने दबोचा; बाराद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई
बाराद्वार। शासकीय बालक शाला परिसर में शराबखोरी कर रहे दो युवकों को बाराद्वार पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन और एडिशनल एसपी पंकज पटेल व एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार 29 अगस्त…
-
पब्लिक स्कूल के बच्चों ने थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों को बांधी राखी, टीआई ने दिए संस्कार और सुरक्षा के टिप्स बाराद्वार। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अवसर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय पहल की। विद्यालय के बच्चे स्थानीय पुलिस थाना पहुंचे और दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी नरेंद्र यादव सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर टीआई नरेंद्र यादव ने बच्चों के प्रेम और आत्मीयता की सराहना की। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहने, अच्छे संस्कार अपनाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चों को उपहार व मिठाइयां भी भेंट की गईं।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना का संचार करना है।
क्या आपके पास कोई पुस्तक अनुशंसाएँ हैं?