बाराद्वार। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के बाराद्वार स्टेशन दौरे के दौरान जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब है कि महाप्रबंधक का आज चांपा से रायगढ़ तक निरीक्षण दौरा प्रस्तावित था। इसी क्रम में उन्होंने बाराद्वार स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उनसे मुलाकात की।
जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने अपने आवेदन में चार प्रमुख मांगें रखी हैं –

*_1. बाराद्वार स्टेशन में हीराकुंड एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए।
- सकरेली और भागोडीह में अंडरब्रिज का निर्माण किया जाए।
- बाराद्वार में आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) का निर्माण जल्द शुरू किया जाए।
- जेठा स्टेशन में मेमू लोकल ट्रेन का ठहराव दिया जाए।_*
आयुष शर्मा ने महाप्रबंधक को बताया कि सकरेली और भागोडीह में रेल फाटक बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है, वहीं जेठा में मेमू के ठहराव से रोजाना अप-डाउन करने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सुविधा मिलेगी।
आवेदन पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सार्थक चर्चा की और आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित स्थलों का अधिकारियों से अवलोकन करवाया जाएगा और मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रातिक्रिया दे