Mindblown: a blog about philosophy.
-
जर्वे पंचायत में बड़ा घोटाला! सरपंच पर गबन, अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप
सक्ती। सक्ती के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत जर्वे के निवासी दुलेश्वर प्रसाद श्रीवास ने 14 जुलाई 2026 को कलेक्टर जनदर्शन और जिला पंचायत सक्ती में लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत पत्र पर दोनों कार्यालयों की प्राप्ति सील लगी हुई…
-
भक्तूडेरा में गूंजा स्वच्छता का संकल्प: जिला पंचायत सभापति ने किया नाली निर्माण का भूमि पूजन
सक्ती। जिले में स्वच्छता अभियान को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत भद्रीपाली के आश्रित ग्राम भक्तूडेरा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत विधि- विधान से…
-
स्वच्छता अभियान के तहत नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न सक्ती। स्वच्छता अभियान को गति देने और क्षेत्र में बे हतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भद्रीपाली के आश्रित ग्राम भक्तूडेरा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने ग्रामवासियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।ग्रामवासियों ने ठाकुर देवता के लिए चबूतरा और सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। इस पर आयुष शर्मा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके जिला पंचायत कार्यकाल के दौरान इन कार्यों को पूरा कराया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा तथा सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और बेहतर जल निकासी से आमजन को सुविधा मिलेगी और ग्राम के विकास को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में अर्जुन राठौर, सरपंच प्रतिनिधि गणेश राम चंद्रा, धर्म सेना प्रमुख रूपेंद्र गवेल, पंचगण, धर्म सेना सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
स्वच्छता अभियान के तहत नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्नसक्ती। स्वच्छता अभियान को गति देने और क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भद्रीपाली के आश्रित ग्राम भक्तूडेरा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने ग्रामवासियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।ग्रामवासियों ने ठाकुर देवता के लिए चबूतरा और सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। इस पर आयुष शर्मा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके जिला पंचायत कार्यकाल के दौरान इन कार्यों को पूरा कराया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा तथा सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और बेहतर जल निकासी से आमजन को सुविधा मिलेगी और ग्राम के विकास को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में अर्जुन राठौर, सरपंच प्रतिनिधि गणेश राम चंद्रा, धर्म सेना प्रमुख रूपेंद्र गवेल, पंचगण, धर्म सेना सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
बाराद्वार के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान
बाराद्वार। जिला शक्ति कलेक्टर के निर्देश पर जिले में एचपीवी टीकाकरण को लेकर स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाराद्वार के विद्या भूमि स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का दौरा किया। टीम ने स्कूल प्रबंधन से परामर्श कर 14 से 15 वर्ष…
-
बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने वार्ड क्रमांक 18, स्टेशन पारा में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी नीरज अग्रवाल,…
-
आत्मानंद शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने देवेन्द्रबाराद्वार। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय बाराद्वार में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से देवेंद्र यादव को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री यादव ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, पालकों और समाज के सहयोग से विद्यालय को शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं के मामले में उत्कृष्ट बनाया जाएगा। नवगठित शाला प्रबंधन समिति में अध्यक्ष देवेंद्र यादव , उपाध्यक्ष अनीता महंत , पालक अधिकारी नीलिमा बड़गे, ABEO एवं सदस्यगण शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में आर.के. मनहर, सीमा पटेल, राज टंडन और श्वेता धन्डेल को शामिल किया गया। पूर्व छात्र लुकेश कुर्रे और कक्षा 11वीं की छात्रा विश्व विजेता को भी सदस्य बनाया गया। पालक वर्ग से रेशम लाल कुर्रे, राधिका केसरिया, लक्ष्मी बाई गोंड, प्रेमलाल भानु, सोनिया चक्रधारी, भुवनेश्वर श्रीवास और उमाशंकर शर्मा को समिति में जगह मिली। बैठक में विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने, छात्र हित के कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
-
राम मंदिर चंदा-चढ़ावा घोटाला: जांजगीर में नोवेल वर्मा का बड़ा बयान, ट्रस्ट भंग और फारेंसिक ऑडिट की मांग
जांजगीर। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के चंदे और चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा-RSS पर तीखा हमला बोला है। आज जांजगीर के सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट से 7 सवाल पूछे। नोवेल…
-
PM आवास योजना की समीक्षा: CEO वासु जैन ने स्वीकृत आवास शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
सक्ती।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन ने जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक ली।बैठक में योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए और निर्धारित…
-
चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई: फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
सक्ती। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में सक्ती पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 2 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से पीड़िता की दोस्ती एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने बातचीत कर भरोसा जीता और पीड़िता…
क्या आपके पास कोई पुस्तक अनुशंसाएँ हैं?