21 जुलाई को सक्ती में लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

सक्ती। कैंसर की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सक्ती में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर हटरी धर्मशाला, जिला सक्ती में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। शिविर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी।

इन जांचों की होगी सुविधा
शिविर में स्तन कैंसर की जांच – मैमोग्राफी, मुख कैंसर की जांच – ब्रश साइटोलॉजी, गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्वाइकल कैंसर की जांच – पैप स्मीयर, रक्त संबंधी बीमारियों की स्क्रीनिंग, रक्तचाप, शुगर और बीएमआई की जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। बालको मेडिकल सेंटर की मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन के माध्यम से आधुनिक उपकरणों से जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और कैंसर के संभावित लक्षणों से ग्रसित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को स्तन में गांठ, मुंह में लगातार घाव, आवाज में बदलाव, लगातार खांसी, निगलने में दिक्कत, बिना कारण वजन घटना, त्वचा में असामान्य परिवर्तन, बार-बार संक्रमण या मासिक धर्म संबंधी समस्या हो तो वे अवश्य जांच कराएं। समय पर पहचान होने से कैंसर का उपचार अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कैंसर की शीघ्र पहचान से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *