शाला प्रवेश उत्सव और सरस्वती सायकल योजना , छात्राओं को मिली निःशुल्क सायकल`
बाराद्वार/ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव और सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती सायकल योजना’ के अंतर्गत पात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित की गई। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और ड्रॉप-आउट दर में कमी आएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंघानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, भाजपा जिला मंत्री एवं नवनियुक्त एल्डरमैन अरुण शर्मा, श्रीमति अनामिका तिवारी, रविन्द्र खांडे, पार्षद श्रीमति कमलेश्वरी देवी राठौर, अजय सिंह राजपूत, महावीर राठौर, अरविन्द तिवारी, रमेश गुप्ता, शाला विकास समिति से श्रीमति कल्पना जिंदल, श्रीमति संगीता राठौर, अनीता राठौर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्राचार्य एसके दुबे सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *