स्वच्छता अभियान के तहत नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्नसक्ती। स्वच्छता अभियान को गति देने और क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भद्रीपाली के आश्रित ग्राम भक्तूडेरा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने ग्रामवासियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।ग्रामवासियों ने ठाकुर देवता के लिए चबूतरा और सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। इस पर आयुष शर्मा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके जिला पंचायत कार्यकाल के दौरान इन कार्यों को पूरा कराया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा तथा सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और बेहतर जल निकासी से आमजन को सुविधा मिलेगी और ग्राम के विकास को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में अर्जुन राठौर, सरपंच प्रतिनिधि गणेश राम चंद्रा, धर्म सेना प्रमुख रूपेंद्र गवेल, पंचगण, धर्म सेना सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *