सक्ती में आतंक का पर्याय चोर गैंग गिरफ्तार

सक्ती में आतंक का पर्याय बने कार चोर गैंग का पर्दाफाश: 20 कैमरे खंगाले, 4000 मोबाइल नंबर ट्रेस, 4 आरोपी गिरफ्तार
मालखरौदा-जैजैपुर में 11 कारों के शीशे तोड़कर 47 हजार की चोरी, दिल्ली भाग रहा आरोपी खरसिया स्टेशन से धराया
सक्ती। जिला सक्ती के मालखरौदा एवं जैजैपुर थाना क्षेत्रों में बीते माह दहशत का पर्याय बने कार चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 बालिग समेत 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
10-11 मई 2026 की रात मालखरौदा के पीहरीद, छोटे सीपत, कलमी, जमगाहान और जैजैपुर के काशीगढ़, तुषार, बोदसारा, कचंदा गांवों में सड़क किनारे खड़ी 11 चारपहिया वाहनों के शीशे पत्थर-ईंट से तोड़कर चोरी की गई थी। चोरों ने कार से नगदी 16,500 रुपए, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जैक, पाना, स्टेपनी टायर और डीजल वाइब्रेटर मशीन समेत कुल 47,000 रुपए का सामान पार कर दिया था।
पुलिस ने कैसे पकड़ा?
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में पुलिस ने मामले की जांच के लिए 20-25 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और घटनास्थल के टावर डंप से करीब 4000 मोबाइल नंबरों की जांच की। इसके बाद खरसिया और रायगढ़ में छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ की गई।
मुख्य आरोपी गुलशन कुमार बरेठ दिल्ली भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने खरसिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा आरोपी हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू और 2 नाबालिगों को उनके घर से पकड़ा गया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,000 रुपए नगद, 5 जैक, 5 रॉड, 2 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर, 2 स्टेपनी टायर और 2 डीजल वाइब्रेटर मशीन बरामद की है।
किसकी रही अहम भूमिका?
इस पूरी कार्रवाई में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मालखरौदा प्रवीण राजपूत, थाना प्रभारी जैजैपुर भूपेंद्र चंद्रा, साइबर सेल प्रभारी सी.पी. कंवर और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
कुल दर्ज अपराध: थाना मालखरौदा में 6 और जैजैपुर में 5, कुल 11 अपराध दर्ज किए गए थे। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *