सक्ती कलेक्टर जनदर्शन: एक दिन में 29 आवेदन, राशन कार्ड से आवास तक की मांगी मदद

सक्ती। आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज 28 जुलाई 2026 को कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल सौंपकर नियमानुसार यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में प्रमुख मांगे:
-सक्ती: वार्ड 10 अखराभांठा निवासी सतीश कुमार केवट – नया राशन कार। ऋषभतीर्थ: सुशीला गोंड – पीएम आवास योजना में नाम जोड़ना।* अड़भार*: दिलेश खरे – पीएम आवास योजना का लाभ।
*शिकारीनार, नवापारा कला, खेमड़ा*: ननकी बाई यादव, सोखी लाल पटेल, ममता साहू, नेतराम साहू – पीएम किसान सम्मान निधि, आवास, पेंशन।
*खम्हारडीह*: कौशल प्रसाद चंद्रा – खजुरानी समिति में फर्जी खाद, केसीसी की शिकायत
*तिलाईभांठा फगुरम*: माही सिदार, नीतू सिदार – आधार कार्ड सुधार। *सपिया*: लीलाधर राठौर, अशोक राठौर – आवास मित्र और सरपंच पर जियो टैग फोटो अपलोड न करने की शिकायत।उल्लेखनीय है कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण के लिए हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनदर्शन आयोजित किया जाता है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *