वेतन का पे-डेटा रोककर 1 लाख रिश्वत मांग रहे थे सिविल सर्जन, ACB ने किया गिरफ्तार

सक्ती! भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल सक्ती के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी।
मूल पदस्थापना
सीएमएचओ कार्यालय पोरथा, जिला सक्ती

  • वर्तमान पदस्थापना: फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती
  • समस्या: मई और जून 2026 का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था, जिससे वेतन रुका हुआ था
    हर महीने 20 हजार की मांग
    शिकायत के अनुसार डॉ. पटेल ने फरवरी से जून 2026 तक के 5 महीनों के हिसाब से 20-20 हजार रुपये प्रति माह यानी कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शर्त रखी थी कि रिश्वत मिलने के बाद ही पे-डेटा भेजा जाएगा।
    डभरा कॉलेज मोड़ पर ट्रैप
    ACB ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। 23 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे डभरा कॉलेज मोड़ के पास आरोपी को शिकायतकर्ता की स्कार्पियो गाड़ी में रिश्वत लेते ही दबोच लिया गया।
    कानूनी कार्रवाई
    ACB ने आरोपी के कब्जे से पूरी रकम बरामद कर ली है। डॉ. संतोष कुमार पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *