मतदाता सूची विशेष अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस, BLO हर घर पहुंचकर करा रहे पंजीयन

सक्ती, 16 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली।

कलेक्टर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। 18 वर्ष पूरे कर चुके तथा 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर हर शुक्रवार-शनिवार को BLO द्वारा विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। BLO को ERO द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है और वे अब घर-घर पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं। ऑनलाइन पोर्टल से पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पूर्व जिले में कुल 7,29,853 मतदाता थे, जो अंतिम प्रकाशन में 6,70,283 रह गए। पुनरीक्षण के दौरान 68,901 ASD मतदाता चिन्हांकित हुए, जिनमें 21,032 मृत, 33,971 स्थानांतरित, 9,020 अनुपस्थित, 4,756 दोहरे नाम और 122 अन्य श्रेणी के हैं। SIR के बाद 13 अक्टूबर तक 5,546 नए नाम जोड़े गए हैं। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नागरिक 718 BLO, 12 AERO और 3 ERO से संपर्क कर सकते हैं।

जिले में मतदाता जागरूकता के लिए सभी शासकीय-अशासकीय कॉलेज, ITI, हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। नुक्कड़ नाटक, रंगोली, रैली, बैनर-पोस्टर के जरिए प्रचार किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीतेश राजपूत, सहायक प्रोग्रामर श्रवण गभेल सहित अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *