सक्ती।पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज सक्ती जिले में ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कॉलेज ग्राउंड जेठा* में आयोजित हुआ जिसमें बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम* सहित वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। संभागायुक्त सुनील जैन ने आँवला का पौधा लगाया।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कदम का पौधा लगाया। जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने बादाम का पौधा लगाया।
अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा ने नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर संभागायुक्त
सुनील जैन ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधरोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि _”वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण भी उपलब्ध कराते हैं।”कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाया। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन आंदोलन बनाएं।

प्रातिक्रिया दे