बंधक बनाकर दुष्कर्म के 2 आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जैजैपुर। थाना जैजैपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता भीख मांगकर जीवन यापन करती है। 29 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा और छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल ने उसे जबरन पकड़कर घर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और 29 जून सुबह 11 बजे से 30 जून शाम 5 बजे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 70(1), 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, ASP पंकज पटेल और SDOP डॉ भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस ने 4 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। 4 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर उपजेल सक्ती भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, सउनि लालाराम खूंटे, प्रआर सुरेन्द्र खाण्डेकर सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *