प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 1008 दीपों की रोशनी में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष

बाराद्वार। नया बाराद्वार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार को अलौकिक दृश्य देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा के ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत 1008 दीप प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन के लिए भगवान भोलेनाथ से मंगलकामना की गई।

दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस दौरान ‘मोदी जी दीर्घायु हों’ के जयघोष से परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, नपं अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, वरिष्ठ नेता मोहन तोदी, कैलाश बंसल, प्रकाश साहू, संतोष राठौर, दीपक ठाकुर, जय किशन केडिया, चंदराम बरेठ, भाजयुमो जिला महामंत्री विराट द्विवेदी, शैलेष जांगड़े सहित समस्त पार्षदगण व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *