सक्ती। नेपाल में हुई आपदा के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जिले से संबंधित ऐसे व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो घटना के बाद से लापता हैं अथवा जिनके लापता होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार, परिचित या आसपास का कोई व्यक्ति नेपाल में उक्त घटना के बाद से संपर्क में नहीं है अथवा उसके लापता होने की आशंका है, तो उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। नागरिक संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी को जानकारी दे सकते हैं, ताकि संबंधित व्यक्ति एवं उसके परिवार से जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र संपर्क स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्राप्त जानकारी को तत्काल आवश्यक स्तर पर साझा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के समस्त आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।
नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन ने की अपील
द्वारा
टैगस:
प्रातिक्रिया दे