नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण

– बच्चों की गुणवत्तायुक्त शिक्षा और भोजन व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश
– छात्र-छात्राओं की नियमित काउंसलिंग और हेल्थ चेकअप सुनिश्चित करने के निर्देश
– पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
बाराद्वार ।नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज गुरुवार सुबह संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, साफ -सफाई, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों की सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की समय-समय पर सामान्य काउंसलिंग, करियर काउंसलिंग एवं हेल्थ चेकअप कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और भविष्य की आवश्यकताओं पर भी ध्यान देकर बेहतर दिशा दी जा सके। बच्चों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप बेहतर करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 9वीं, 11वीं और 12वीं के कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। साथ ही छात्रावास में बालक- बालिकाओं से चर्चा कर उनकी पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य, छात्रावास की व्यवस्थाओं तथा किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी ली।कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के सिलेबस में बदलाव वाले विषयों की पुस्तकें जल्द से जल्द विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ हीआवश्यकता अनुसार बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने छात्र-छात्राओं को आपस में ग्रुप कम्युनिकेशन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को हेल्दी कॉम्पिटिशन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए एक-दूसरे से सीखें और अपने अध्ययन में निरंतर सुधार करें।
उन्होंने विद्यालय में पेयजल एवं साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आवासीय व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्नीता सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *