नगर पंचायत नया बाराद्वार को मिले 3 एल्डरमेन

### *FactCG24 एक्सक्लूसिव: नया बाराद्वार नगर पंचायत को मिले 3 नए एल्डरमैन, अनामिका तिवारी, अरुण शर्मा और रविन्द्र खांडे नियुक्त*
*नया बाराद्वार* | नगर पंचायत के विकास को गति देने के लिए शासन ने 3 नए एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है। अनामिका अरविंद तिवारी, अरुण शर्मा एवं रविन्द्र खांडे।को नगर पंचायत नया बाराद्वार का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी देखी जा रही है , उन्होंने नव-नियुक्त एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। लोगों ने विश्वास जताया कि तीनों के अनुभव और सक्रिय सहभागिता से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में उनकी भूमिका रहेगी।
*विकास की उम्मीदें*
नगरवासियों ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त एल्डरमैन *नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के निराकरण* में सक्रिय योगदान देंगे।
*FactCG24 का विश्लेषण*
नगर पंचायत में एल्डरमैन की नियुक्ति से अब निकाय के प्रशासनिक कामों में मजबूती आएगी। खासकर सफाई, सड़क, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दों पर फोकस बढ़ने की उम्मीद है।

प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *