`डॉक्टर्स डे पर ‘जागरूक वीरांगना समिति’ ने किया डॉ. पी. सिंह का सम्मान, फ्री मेडिकल कैंप लगाने का लिया संकल्प`
*बाराद्वार* – राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘जागरूक वीरांगना बहुउद्देशीय सेवा समिति’ द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत समिति ने समाज स्वास्थ्य में अहम योगदान देने वाले स्थानीय चिकित्सक डॉ. पी. सिंह को शॉल, श्रीफल, उपहार एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
*कार्यक्रम की शुरुआत* भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समिति की अध्यक्ष आकांक्षा सिंह ने कहा, _”डॉक्टर ईश्वर का दूसरा रूप हैं। डॉ. पी. सिंह रात-दिन मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। डॉक्टर समाज के सच्चे रक्षक हैं।”_
*संघर्ष की कहानी साझा की:* डॉ. पी. सिंह ने बताया कि उनके पिता प्राइमरी टीचर थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के गांव से संबंध रखते हैं। पढ़ाई के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मेडिकल ट्रेनिंग की रैंकिंग को आज तक नहीं भूले। कई बार साइकिल से जाकर मरीजों का इलाज किया।
*समिति की सचिव वंदना सिंह ने कहा:_”ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती है, और हमारे डॉक्टर्स इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। आज का दिन उनके जज्बे को सलाम करने का है।”_
*डॉ. पी. सिंह ने आभार जताते हुए* समिति के साथ मिलकर भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने का संकल्प लिया।
*गरिमामयी उपस्थिति:* इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सीता सिंघल, वीरांगना सुमन सिंह, पद्ममनी वैष्णव, रंजना अग्रवाल, पायल शर्मा, पूजा शर्मा, रिंकी मोदी और मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
डॉक्टर्स डे पर जागरूक वीरांगना समिति ने किया डॉ पी सिंह का सम्मान
द्वारा
टैगस:
प्रातिक्रिया दे