डेडीकेशन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ माहौल

बाराद्वार। बाराद्वार स्थित डेडीकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा- कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में मंच पर आए। किसी ने बांसुरी बजाते कान्हा का रूप धरा तो कोई राधा बनकर आई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।
विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया, जिसे देखकर सभी आनंदित हो उठे। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की बधाई दी और कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं।
पूरे कार्यक्रम में शिक्षक- शिक्षिकाओं और स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *