
आत्मानंद शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने देवेन्द्रबाराद्वार। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय बाराद्वार में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से देवेंद्र यादव को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री यादव ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, पालकों और समाज के सहयोग से विद्यालय को शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं के मामले में उत्कृष्ट बनाया जाएगा। नवगठित शाला प्रबंधन समिति में अध्यक्ष देवेंद्र यादव , उपाध्यक्ष अनीता महंत , पालक अधिकारी नीलिमा बड़गे, ABEO एवं सदस्यगण शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में आर.के. मनहर, सीमा पटेल, राज टंडन और श्वेता धन्डेल को शामिल किया गया। पूर्व छात्र लुकेश कुर्रे और कक्षा 11वीं की छात्रा विश्व विजेता को भी सदस्य बनाया गया। पालक वर्ग से रेशम लाल कुर्रे, राधिका केसरिया, लक्ष्मी बाई गोंड, प्रेमलाल भानु, सोनिया चक्रधारी, भुवनेश्वर श्रीवास और उमाशंकर शर्मा को समिति में जगह मिली। बैठक में विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने, छात्र हित के कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

द्वारा
टैगस:
प्रातिक्रिया दे