अपहृता बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

बाराद्वार। बाराद्वार पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मामले में प्रार्थिया ने 25 सितंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि युवती को रानीगांव निवासी दो युवकों द्वारा अपने घर में रखा गया है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर अपहृता को बरामद किया। महिला अधिकारी द्वारा संवेदना कक्ष में कथन दर्ज किया गया तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 332(ख), 351(3), 3(5) का इजाफा किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो SP-125 क्रमांक CG-11-BV-1664 जप्त की है।

पुलिस के अनुसार हरिश साहू (20 वर्ष) पिता स्व. ईश्वर प्रसाद साहू एवं प्रताप सिंह कंवर (20 वर्ष) पिता स्व. भोज सिंह कंवर, दोनों निवासी रानीगांव, थाना बाराद्वार। दोनों को 2 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भुनेश्वरी पर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सिंगर, मनीष राजपूत का योगदान रहा।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *