*FactCG24 एक्सक्लूसिव: सक्ती में CM के सामने ही खुल गई भाजपा की कलह, VIP लिस्ट से ‘कटे’ जिला पंचायत सभापति*
*सक्ती* | संगठन सबको साथ लेकर चलता है – भाजपा के इस मूल मंत्र को ही सक्ती जिला संगठन ने गुरुवार को तार-तार कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में ही पार्टी की गुटबाजी और अंदरूनी कलह सड़क पर आ गई। जेठा में जिला भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन का भव्य कार्यक्रम था। मंच सजा था , कार्यकर्ताओं की भीड़ थी , और खुद प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी मौजूद थे। लेकिन इस’शक्ति प्रदर्शन के बीच ही संगठन की’अपने-पराए वाली कार्यशैली ने सारा खेल बिगाड़ दिया। नियमानुसार, किसी भी जिले में CM के हेलीपैड आगमन , स्वागत, मंच व्यवस्था और VIP गैलरी।की पूरी जवाबदेही जिलाध्यक्ष की होती है। किसे मंच पर जगह मिलेगी, कौन हेलिपैड पर स्वागत करेगा – यह सूची जिलाध्यक्ष ही फाइनल करता है।
आरोप है कि सक्ती जिलाध्यक्ष ने इस पावर’ का इस्तेमाल गुटीय राजनीति के लिए किया। सूत्रों के मुताबिक हेलीपैड से लेकर VIP गैलरी तक की सूची में चुन-चुनकर ‘अपने लोगों’ के नाम डाले गए।
बवाल की वजह बना एक नाम*
इस पूरी सूची से जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा का नाम नदारद था। आयुष शर्मा जिले के युवा व सक्रिय जनप्रतिनिधियों में गिने जाते हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। VIP गैलरी में एंट्री न मिलने पर उनके समर्थक भड़क गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच से चंद कदम की दूरी पर ही समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। भेदभाव नहीं चलेगा, “संगठन में लोकतंत्र बहाल करो” जैसे नारे लगाए गए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
*प्रदेश अध्यक्ष के सामने फजीहत*
सबसे शर्मनाक बात यह रही कि यह पूरा हंगामा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में हुआ। समर्थकों ने सीधे किरणदेव से ही शिकायत कर दी। बताया जा रहा है एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया – “पार्टी कार्यकर्ताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच संतुलन बनाने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष की है। लेकिन यहां तो खुद जिलाध्यक्ष ही गुटबाजी को हवा दे रहे हैं। इसका नुकसान 2028 के विधान सभा चुनाव में होगा।
*क्या बोला आयुष शर्मा खेमा?*
आयुष शर्मा के करीबी एक समर्थक ने कहा, “यह सिर्फ आयुष जी का अपमान नहीं, पूरे जिला पंचायत और जनता का अपमान है। क्या निर्वाचित सभापति VIP नहीं है? संगठन को जवाब देना होगा।”
फिलहाल इस पूरे मामले पर *जिला भाजपा अध्यक्ष ने चुप्पी साध रखी है*। उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।कलह
सक्ती में सीएम के सामने खुल गई भाजपा की कलह
द्वारा
टैगस:
प्रातिक्रिया दे