धमतरी। जिला मुख्यालय में आज सुबह एनएच 30 पर भीषण हादसा हो गया। ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार को उपचार के लिये जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ट्रक चालक की तलाशी में जुटी हुई है।