बाराद्वार (FactCG 24): 11 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि को लेकर पूरा बाराद्वार देवीमय हो गया है। नगर के छोटे-बड़े सभी देवी मंदिरों में तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

ज्योति कलश में दूर शहरों से नाम – नवरात्रि में बाराद्वार की सबसे बड़ी पहचान मनोकामना ज्योति कलश है। नगर के काली मंदिर में दूर शहरों से भक्त ज्योति प्रज्ज्वलित कराते हैं। इस बार जगह को ध्यान में रखते हुए ज्योति कलश नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
काली मंदिर बना आस्था का केंद्र – धर्मशाला मोहल्ला स्थित काली माता मंदिर की मान्यता सबसे ज्यादा है। कहा जाता है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है। रायपुर, बिलासपुर से भी श्रद्धालु गुप्त रूप से ज्योति प्रज्ज्वलित कराते हैं। इस बार गर्भगृह और ज्योति कक्ष को नया रूप दिया गया है।
भव्य पंडाल होंगे आकर्षण का केंद्र – रेलवे स्टेशन परिसर, श्रीराम जानकी मंदिर के पास 60×40 का विशाल वाटरप्रूफ डोम, मोदी चौक के पास थीम पंडाल, गुलाब मंदिर में लाइटिंग आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बाजार में चुनरी, नारियल, श्रृंगार सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
#FactCG24 #Baradwar #SaktiNews
*खबर / विज्ञापन – 9300899603
प्रातिक्रिया दे