बाराद्वार में 59वें अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ, 11 अक्टूबर तक 45 स्पर्धाओं का होगा आयोजन

बाराद्वार। नगर के अग्रसेन भवन में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का विधिवत आगाज हुआ। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस दौरान आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया।

अग्रवाल सेवा समिति के तत्वाधान में इस वर्ष 59वां जयंती समारोह मनाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस समारोह में कुल 45 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला, बालिका और बालक वर्ग के लोग अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

पहले दिन लूडो और सांप-सीढ़ी से हुई शुरुआत

समारोह के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग के लिए लूडो और सांप-सीढ़ी स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रोज शाम 3.30 बजे से होंगी स्पर्धाएं

आयोजन समिति के अनुसार महिला और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं प्रतिदिन शाम 3.30 बजे से अग्रसेन भवन में होंगी। इनमें लूडो, कुर्सी दौड़, रंगोली, भजन, हाउजी, कुकिंग, फूल माला सजाओ, आरती थाल सजाओ, एक मिनट, सरप्राइज गेम, दादी माँ की चुनरी और अंताक्षरी जैसी रोचक प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

वहीं बालक वर्ग के लिए रात 8 बजे से क्ले आर्ट, पेपर कोलाज, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़, नींबू चम्मच दौड़, स्केचिंग, फायरलेस कुकिंग, डिजिटल लूडो, समाचार वाचन और बॉक्स क्रिकेट जैसी स्पर्धाएं होंगी। 7 अक्टूबर को ब्लॉक बस्टर हाउजी और 9 अक्टूबर को आनंद मेले का आयोजन होगा।

11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 11 अक्टूबर को मुख्य समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति, जयंती समारोह समिति, मारवाड़ी महिला सम्मेलन और नारायणी युवा मंच जागृति शाखा के पदाधिकारी सहित संरक्षक भीम सिंघानिया, विकास बंसल, दीपक जिंदल, राजेश बंसल समेत समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *