सांसद कमलेश जांगड़े की रेलवे को लेकर बड़ी पहल, सक्ती और बाराद्वार स्टेशनों के लिए DRM को सौंपा 21 सूत्रीय मांग-पत्र

बिलासपुर। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संसदीय क्षेत्र के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों सक्ती और बाराद्वार के विकास के लिए सार्थक पहल की है। सांसद ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर दोनों स्टेशनों से जुड़ी कुल 21 मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया है।

सांसद ने पत्र में बताया है कि सक्ती जिले के मालखरौदा, जैजैपुर एवं डभरा विकासखंड के लगभग 200 गांवों के नागरिक रेल सुविधा के लिए सक्ती स्टेशन पर निर्भर हैं, इसलिए स्टेशन के दोनों ओर बेहतर आवागमन एवं टिकट सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। वहीं बाराद्वार नगर की जनता ROB और प्रदूषण जैसी समस्याओं से लंबे समय से जूझ रही है।

जिला मुख्यालय सक्ती स्टेशन के लिए 10 प्रमुख मांगें –

  1. सक्ती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए।
  2. प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 की ओर चौथी लाइन की तरफ FOB का एक्सटेंशन किया जाए।
  3. वार्ड क्रमांक 18, स्टेशन की दूसरी ओर अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाया जाए।
  4. टेमर ब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
  5. प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 पर दो-दो नग यात्री शेड का निर्माण कराया जाए।
  6. रेलवे पुल/रैंप में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
  7. सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल का निर्माण कराया जाए।
  8. रायगढ़ से प्रयागराज ट्रेन का सक्ती में स्टॉपेज दिया जाए।
  9. सक्ती स्टेशन पर अहमदाबाद ट्रेन का स्टॉपेज प्रदान किया जाए।
  10. टिकट आरक्षण का समय सुबह से शाम तक पुनः किया जाए।

बाराद्वार स्टेशन के लिए 11 प्रमुख मांगें –

  1. बाराद्वार ROB का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
  2. प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 को बाहर की ओर विकसित किया जाए।
  3. प्लेटफॉर्म के बगल से एप्रोच रोड बनाया जाए ताकि जनता को 3 किमी अतिरिक्त दूरी से राहत मिले।
  4. रेलवे फाटक के आसपास अतिक्रमण हटाकर शेड की व्यवस्था की जाए।
  5. प्लेटफॉर्म 1, 2, 3 से डोलोमाइट लोडिंग बंद कर प्रदूषण से राहत दी जाए।
  6. दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था की जाए।
  7. लिफ्ट लगने तक टिकट घर के सामने की ग्रिल हटाकर अस्थायी सुरक्षित मार्ग दिया जाए।
  8. बाराद्वार स्टेशन पर लिफ्ट कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
  9. रेलवे फाटक से मस्जिद तक CC रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाए।
  10. पुराने केबिन से चांपा की ओर रेलवे भूमि पर CC रोड एवं नाली का निर्माण कराया जाए।
  11. प्लेटफॉर्म क्रमांक 1,2,3 को खाली गुड्स स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए।

प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *