दुर्ग। जन्माष्टमी पर्व पर दुर्ग में उत्साह और भक्ति का संगम देखने को मिला। राजस्थान एवं तिल्दा-नेवरा से अपने मामा के घर दुर्ग पहुंची बहनें अनिका एवं आरोही ने इस बार का जन्माष्टमी उत्सव बेहद उमंग और उत्साह के साथ मनाया। उत्सव के दौरान घर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सुंदर वेशभूषा में दोनों बहनों ने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर दही की हांडी फोड़ी और देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहीं। पूरे घर का माहौल वृंदावन जैसा भक्तिमय हो गया था। बहनें बताती हैं कि वे बचपन से ही घर पर जन्माष्टमी की धूम देखती आई हैं। टीवी और मोबाइल पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े चाव से देखती थीं। इसी उत्सव को इस बार स्पेशल बनाने के लिए वे मामा के घर दुर्ग आई थीं और यहां उन्हें खूब आनंद आया।

आज दिन भर उतारती रहीं थकान
लगातार दो दिन तक चले उत्सव, सजावट और मस्ती के बाद आज शनिवार-रविवार को दोनों बहनें पूरे दिन आराम के मूड में दिखीं। आज पूरे दिन घर पर रहकर उन्होंने जन्माष्टमी की थकान मिटाई, परिवार के साथ समय बिताया और उत्सव की यादों को ताजा किया। बहनों ने कहा कि यह जन्माष्टमी उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी और अगले वर्ष वे इसे और भी खास अंदाज में मनाने की योजना बना रही हैं।
प्रातिक्रिया दे