बाराद्वार। बाराद्वार से लगे ग्राम दुरपा की होनहार बेटी साक्षी राठौर ने न्यायिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और अंचल का नाम रोशन किया है। साक्षी का चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। चयन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। साक्षी, लोचन राठौर और श्रीमती पार्वती राठौर की सुपुत्री हैं। वर्तमान में परिवार कोरबा में निवासरत है। साक्षी बचपन से ही मेधावी रही हैं और शुरू से उनका लक्ष्य न्यायिक सेवा में जाने का था। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनकी इस सफलता पर राठौर समाज, ग्राम दुरपा-बाराद्वार के नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है और कहा है कि साक्षी की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

प्रातिक्रिया दे