बाराद्वार।स्थानीय विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग (प्ले ग्रुप से यूकेजी) के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस हेतु विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकी सजाई गई थी। कार्यक्रम में बच्चे राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचे। कृष्ण के रूप में मोर मुकुट और बांसुरी लिए नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजी नन्ही बालिकाओं ने सबका मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष गूंजते रहे। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झलक प्रस्तुत की गई और मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसे देखकर बच्चे आनंदित हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के डायरेक्टर शरद केड़िया एवं डायरेक्टर श्रीमती रीना केड़िया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को बचपन से ही अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ना बहुत जरूरी है। संस्कार वान बच्चा ही आगे चलकर देश का अच्छा नागरिक बनता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या श्रीमती स्वाति ओझा सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा, वहीं अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को सुंदर वेशभूषा में तैयार कर भेजने में सराहनीय सहयोग दिया।



प्रातिक्रिया दे