ग्राहक को मृत बताकर हड़पे 1.42 लाख, आरोपी गिरफ्तारमामला बंधन बैंक सक्ती का

सक्ती। बंधन बैंक सक्ती में लोन की राशि में हेराफेरी और ग्राहक को मृत दर्शाकर बीमा राशि हड़पने के मामले में सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 221/2024 धारा 420 भादवि का है। प्रार्थी मोनीष देवांगन निवासी झुलकदम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिवार के संयुक्त खाते में 1,42,550 रुपये लोन की राशि जमा करने के बाद भी बैंक खाते में नहीं चढ़ाई गई। इतना ही नहीं, खाताधारक उर्मिला देवांगन को मृत दर्शाकर बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस से क्लेम लेकर खाता बंद करने की कोशिश की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश, एडिशनल एसपी पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में जांच शुरू हुई। जांच में बंधन बैंक के तत्कालीन कर्मचारी कमलेश सिंह पिता श्रीराम सिंह (31 वर्ष) निवासी जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा की संलिप्तता सामने आई।

आरोपी घटना के बाद से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके गांव जावलपुर में दबिश देकर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर पूरी राशि आपस में बांट ली थी और ग्राहक को रसीद देकर गुमराह किया था।

पुलिस ने आरोपी को 28 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द और भी खुलासे हो सकते हैं।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *