स्कूल को बनाया मधुशाला, पुलिस ने दबोचा; बाराद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई

बाराद्वार। शासकीय बालक शाला परिसर में शराबखोरी कर रहे दो युवकों को बाराद्वार पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन और एडिशनल एसपी पंकज पटेल व एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 29 अगस्त शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 01 स्थित शासकीय बालक स्कूल परिसर में कुछ लोग शराब पी रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा। मनीष कुमार साहू पिता पुरुषोत्तम साहू और अभिषेक कुमार राठौर पिता मिंटू लाल राठौर , दोनों निवासी रेडा के रूप में हुई है। तलाशी में उनके पास से 100-120 मिली देशी शराब, बोतल, गिलास बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा खोरी करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, तकेश्वर कटकवार और सैनिक राजेश कंवर की सराहनीय भूमिका रही।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *