पब्लिक स्कूल के बच्चों ने थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों को बांधी राखी, टीआई ने दिए संस्कार और सुरक्षा के टिप्स बाराद्वार। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अवसर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय पहल की। विद्यालय के बच्चे स्थानीय पुलिस थाना पहुंचे और दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी नरेंद्र यादव सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर टीआई नरेंद्र यादव ने बच्चों के प्रेम और आत्मीयता की सराहना की। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहने, अच्छे संस्कार अपनाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चों को उपहार व मिठाइयां भी भेंट की गईं।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना का संचार करना है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *