कुलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सक्ती के दीपक और सारंगढ़ के भूपेंद्र, CM साय ने 20-20 लाख की सहायता की घोषणा

सक्ती। रोटी कमाने निकले थे, ताबूत में लौटे। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की गोली ने छत्तीसगढ़ के दो घरों का चिराग बुझा दिया। इस कायराना हमले में सक्ती जिले के निवासी *
दीपक रात्रे और सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना शहीद हो गए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि “निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है। ऐसे कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।”

सरकार परिवारों के साथ खड़ी
शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बड़ी घोषणा की। राज्य सरकार की ओर से दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

गांव में पसरा मातम
सूचना मिलते ही सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शोक की लहर है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। दीपक और भूपेंद्र अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने बाहर गए थे। अब उनके जाने के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *