डभरा। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने आज थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड दुरुस्ती और अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट का जायजा लिया।

एसपी ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों की वेशभूषा, अनुशासन और थाना में संधारित रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अपराध नियंत्रण, आमजन से बेहतर व्यवहार और थाना परिसर की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।
वार्षिक निरीक्षण के साथ ही भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना डभरा परिसर में “एकता वृक्षारोपण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी श्री ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण और नागरिकों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल सहित थाना के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सभी नागरिकों से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।उपनिरीक्षक अनवर अली, एएसआई एच.एन. ताम्रकार, शंकर लाल साहू, संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक सरजू सिंह, रमेश चंद्रा, विनोद सिंह, शिव शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन सहित 15 से अधिक आरक्षक उपस्थित थे।
प्रातिक्रिया दे