जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती के 12 स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 17 हजार का जुर्माना, दस्तावेज अपग्रेड करने के निर्देश

सक्ती। नए शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार स्कूल वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती के वाहनों की सरप्राइज चेकिंग की गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि सुरेंद्र और सउनि लक्ष्मण महानदिया के नेतृत्व में टीम ने स्कूल के वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और परमिट के बिना बच्चों का परिवहन कर रहे थे।साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा पीले रंग के वाहनों के अलावा निजी वाहनों से भी बच्चों को लाने-ले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कुल 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को 07 दिवस के भीतर स्कूल परिवहन में लगे सभी वाहनों के दस्तावेज अपग्रेड करने के कड़े निर्देश दिए हैं। यातायात प्रभारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आगे भी लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
#SaktiPolice #TrafficChecking #JindalWorldSchool #SchoolVehicle #ChildSafety


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *