शनि मंदिर में चोरी का 48 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹8200 का सामान बरामद

सक्ती । गणेशबन तालाब स्थित शनि मंदिर में हुई चोरी के मामले का सक्ती पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया गया है।
प्रार्थी जो मंदिर के पुजारी हैं, ने 27.जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह मंदिर खोलने पर सीसीटीवी मॉनीटर, कांसे की थालियां, दानपात्र के सिक्के, नगद राशि और पूजा सामग्री सहित लगभग 8हजार 200 की चोरी हुई थी। अज्ञात चोर ने हवनकुंड के ऊपर बनी खिड़की का टीन हटाकर अंदर प्रवेश किया था। इस पर थाना सक्ती में जुर्म पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के दिशा-निर्देश पर टीम ने संदेह के आधार पर अरमान खान उर्फ छोटू पिता सलीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 बुधवारी बाजार सक्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में उसने अपने साथी दिलीप कुमार यादव पिता धरमलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कांसा थाना डभरा के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि दोनों की पहचान पहले जेल में हुई थी और पैसों की जरूरत के कारण उन्होंने चोरी की योजना बनाई। घटना के समय अरमान अंदर गया और दिलीप बाहर निगरानी कर रहा था। चोरी की रकम से दोनों ने शराब और अन्य खर्च किए।
आरोपी अरमान की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद कर जप्त किया गया। दोनों को 29 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की अपील:
सक्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के इंतजाम करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *