बिलासपुर रेंज IG की बैठक: रेलवे में CCTV-FRS लगेंगे, सक्ती-जेठा अंडरब्रिज की होगी जांच, मादक पदार्थ तस्करी पर जॉइंट स्ट्राइक

बिलासपुर । रेलवे परिक्षेत्र में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने 28 जुलाई 2026 को RPF, GRP और 6 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक ली। इस बैठक में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा,गौरेला-पेण्ड्रा-
मरवाही और सक्ती जिले के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को अपराध मुक्त बनाना और एजेंसियों में समन्वय बढ़ाना था।

*बैठक के बड़े फैसले:*
  • CCTV + FRS कैमरे: सभी रेलवे स्टेशनों पर CCTV और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम लगाने का लक्ष्य। 1 महीने में आदतन अपराधियों, नशा तस्करों और लापता बच्चों का डेटाबेस RPF को देने के निर्देश।
  • मादक पदार्थों पर वार: ट्रेनों से गांजा, हेरोइन और नशीली टेबलेट की तस्करी रोकने RPF, GRP और जिला पुलिस की “जॉइंट सरप्राइज चेकिंग टीम” बनेगी। अवैध कबाड़ियों पर RPUP एक्ट के तहत कार्रवाई।
  • रात में 100% चेकिंग: स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक। रात में रुकने वाली ट्रेनों की 100% चेकिंग और लावारिस वाहनों की जांच।

सक्ती से जुड़े मुद्दे: सक्ती के जेठा स्टेशन अंडरब्रिज की तकनीकी खामियों की जांच के लिए संयुक्त सर्वे टीम बनेगी। सक्ती में ट्रैफिक जाम सुलझाने ओवरब्रिज प्रस्ताव पर चर्चा। बाराद्वार संडे मार्केट के कारण रेलवे फाटक पर अतिरिक्त बल तैनात होगा।

साइबर मॉक ड्रिल: रेलवे वाईफाई से भड़काऊ पोस्ट करने वालों को ट्रैक करने साइबर मॉक ड्रिल होगी।
बैठक में ADRM श्री श्रीवास, SP रेल श्री दिव्यांग पटेल, SP बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, SP सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *