बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

बाराद्वार। अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए बाराद्वार पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम लोहराकोट में रेड मारकर 09 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम लोहराकोट में दबिश दी।
इस दौरान आरोपी हरिशंकर लहरे पिता धरम लाल लहरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी लोहराकोट के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 900 रुपये जब्त की गई।आरोपी के खिलाफ थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा और शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, आरक्षक तकेश्वर कटकवार एवं सैनिक राजेश कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *