सक्ती । शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विशाल वर्मा पिता ओमप्रकाश लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, मस्जिद के पीछे, सक्ती के रूप में हुई है।
थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 319/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विशाल वर्मा ने उससे विवाह करने का झांसा देकर थाना सक्ती क्षेत्रांतर्गत स्थित एक लॉज में दुष्कर्म किया। घटना स्थल सक्ती क्षेत्र में होने के कारण केस डायरी प्राप्त होने पर थाना सक्ती में अग्रिम विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर दबिश दी। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया गया है।आरोपी काचिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 28 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सक्ती पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे