बाराद्वार। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच मायुम महिला जागृति शाखा के बैनर तले आज 28 जुलाई, मंगलवार को अमर गीता राइस मिल परिसर सरवानी में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने जीवन में पर्यावरण की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी और सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस आयोजन में मुख्य रूप से जय किशन केडिया , प्रदेश मंत्री चैम्बर ऑफ कॉमर्स उपस्थित रहे।मारवाड़ी युवा मंच से हनी केडिया अध्यक्ष, शिवम् अग्रवाल सचिव, अमित अग्रवाल उपाध्यक्ष, गन्नू सिंघानिया कोषाध्यक्ष, मनीष सावड़िया सदस्य महिला जागृति शाखा से प्राची जिंदल अध्यक्ष, नेहा सावड़िया सचिव, दिव्या केडिया कोषाध्यक्ष, ममता अग्रवाल उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण राखी अग्रवाल, सरला केडिया, निशा सावड़िया, विभा मोदी एवं आशा साव जिला पंचायत सदस्य, जितेश शर्मा नगर पंचायत उपाध्यक्ष, अजय ठाकुर पार्षद एवं एल्डरमैन रविंद्र खांडे ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया।


प्रातिक्रिया दे