विद्याभूमि स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया “ब्लू डे”, नन्हे-मुन्नों ने नीले रंग में सराबोर किया परिसर

बाराद्वार। विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में प्री-प्राइमरी के बच्चों के लिए शनिवार को “ब्लू डे सेलिब्रेशन” बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग की पहचान और महत्व से रूबरू कराना था। पूरा स्कूल परिसर और कक्षाएं नीले गुब्बारों, बैनर और सजावट से सजी थीं। बच्चे भी नीली ड्रेस में आकर “लिटिल ब्लू एंजल्स” लग रहे थे।
प्रार्थना के बाद बच्चों ने वेलकम सॉन्ग, ब्लू कलर राइम्स, डांस, फैशन वॉक और बबल बाथ एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेल्फी पॉइंट और ब्लू डे बोर्ड बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर बच्चों को बताया गया कि पृथ्वी का 71% हिस्सा पानी है, इसलिए इसे “ब्लू प्लैनेट” कहा जाता है।
प्राचार्या स्वाति ओझा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रंगों की पहचान, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। डायरेक्टर शरद केडिया ने केक काटकर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्री-प्राइमरी विभाग की शिक्षिकाओं और स्टाफ का अहम योगदान रहा।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *