*बाराद्वार थाने में हुआ एकता वृक्षारोपण, सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई”

बाराद्वार।।भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को थाना बाराद्वार परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण तथा आमजन में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, पार्षद अजय सिंह ठाकुर , थाना बाराद्वार के अधिकारी- कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *