बाराद्वार। बाराद्वार के राइस मिलर्स की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाराद्वार राइस मिल एसोसिएशन के गठन के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अभिकेश बंसल को बाराद्वार राइस मिल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश बंसल , सूर्य प्रकाश बनाफर को मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में सचिव अजय सिंघल , सह सचिव दर्शन केडिया , कोषाध्यक्ष रितेश जिंदल
एवं कार्यकारिणी सदस्य सुनील जिंदल, मोहन जिंदल, सुमित अग्रवाल, आशीष जिंदल, राहुल जिंदल, विवेक जिंदल, कृष्ण अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल को लिया गया। एसोसिएशन के संरक्षक मंडल में दिलीप झुनझुनवाला, गिरवर अग्रवाल, सतीश जिंदल, गौरी शंकर अग्रवाल और शैलेश शर्मा को शामिल किया गया। गठन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नए अध्यक्ष अभिकेश बंसल को।राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, चेंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापारी संगठन एवं अन्य संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


प्रातिक्रिया दे