“एक पेड़ शहीदों के नाम” के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय वन महोत्सव

सक्ती।वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार आज सोमवार को पुलिस लाइन परिसर, ग्राम नन्दौर खुर्द में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 350 पौधों का रोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सभापति-वन स्थायी समिति सुश्री सुशीला सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, डीएफओ हिमांशु डोंगरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गुलमोहर, पीपल, नीम, जामुन, मुनगा, करंज, आम सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि सुश्री सुशीला सिन्हा ने कहा कि हर नागरिक को कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने “एक पेड़ शहीदों के नाम एवं एक पेड़ अपने पूर्वजों के नाम” लगाने का आह्वान किया। डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने पौधों के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता वृक्षारोपण अभियान” के तहत भी पौधरोपण किया गया।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *