सक्ती रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछSP प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में चला अभियान, होटल-लॉज संचालकों को दिए सख्त निर्देश

सक्ती। जिले में कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में सक्ती पुलिस ने रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में SDOP भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल एवं पुलिस स्टाफ ने रेलवे स्टेशन परिसर, यार्ड, साइकिल स्टैंड, होटल, लॉज तथा प्रतीक्षालय की गहन जांच की।पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की। होटल एवं लॉज संचालकों को अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का विधिवत पहचान पत्र दर्ज करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।यात्रियों से भी संवाद कर उन्हें सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

By Sanjay Sharma

*सक्ती रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ*
*SP प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में चला अभियान, होटल-लॉज संचालकों को दिए सख्त निर्देश*

*सक्ती।* जिले में कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में सक्ती पुलिस ने रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में SDOP भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल एवं पुलिस स्टाफ ने रेलवे स्टेशन परिसर, यार्ड, साइकिल स्टैंड, होटल, लॉज तथा प्रतीक्षालय की गहन जांच की।

पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की। होटल एवं लॉज संचालकों को अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का विधिवत पहचान पत्र दर्ज करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

यात्रियों से भी संवाद कर उन्हें सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

*By Sanjay Sharma*


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *