सक्ती/रायगढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग NHRSJC का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आगामी 25 जुलाई शनिवार को रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महताब राय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि इस अधिवेशन का उद्देश्य राज्यभर से आए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को उर्जान्वित करना है। ताकि वे अपने-अपने जिलों में मानव अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से कर सकें।
सक्ती जिले की बैठक संपन्न
अधिवेशन में सक्ती जिले के प्रतिनिधित्व को लेकर जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने की। जिलाध्यक्ष बरेठ ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल साहू के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों का आईडी रिन्यूअल नहीं हुआ है, वे 23 जुलाई से पहले अनिवार्य रूप से नवीनीकरण करा लें। अधिवेशन में भाग लेने वाले पदाधिकारियों की अंतिम सूची 23 जुलाई तक प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी।
बैठक में महिला सेल जिलाध्यक्ष श्रीमती कांता यादव, जिला सचिव फागूलाल कुर्रे, रेवती नंदन पटेल, मीडिया सेल प्रभारी योम लहरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारियों ने अधिवेशन को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में जिले से भागीदारीसुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
NHRSJC का प्रदेश अधिवेशन 25 को रायगढ़ में, सक्ती से जाएंगे प्रतिनिधि
द्वारा
टैगस:
प्रातिक्रिया दे