जर्वे पंचायत में बड़ा घोटाला! सरपंच पर गबन, अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप

सक्ती। सक्ती के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे में सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत जर्वे के निवासी दुलेश्वर प्रसाद श्रीवास ने 14 जुलाई 2026 को कलेक्टर जनदर्शन और जिला पंचायत सक्ती में लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत पत्र पर दोनों कार्यालयों की प्राप्ति सील लगी हुई है। शिकायतकर्ता ने सरपंच पर शासकीय पद का दुरुपयोग करते हुए कुल 7 बिंदुओं पर गंभीर आरोप लगाये गए हैं , इनमें पंचायत के शासकीय भवन पर अवैध रूप से कब्जा कर निजी दुकान का संचालन किया जा रहा है। सरपंच लंबे समय से अपने निर्वाचन क्षेत्र में निवास नहीं कर रहे हैं। छात्रावास की बाउंड्री वॉल के लिए स्वीकृत राशि का आहरण कर लिया गया, लेकिन जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया।PDS भवन निर्माण में नियम विरुद्ध ठेका दिया गया। वहीं MGNREGA योजना के तहत फर्जी मस्टर रोल बनाकर शासकीय राशि का आहरण किया गया। पंचायत की शासकीय भूमि को नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से बेचा गया।मुक्तिधाम के लिए चिन्हित भूमि पर अतिक्रमण हटाए बिना ही राशि का आहरण कर लिया गया गांव में लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुआ।
शिकायत में दुलेश्वर श्रीवास ने मांग की है कि उच्च स्तरीय अधिकारियों की निष्पक्ष जांच टीम गठित कर उपरोक्त सभी 7 बिंदुओं की भौतिक सत्यापन और वित्तीय ऑडिट कराई जाए। दोष सिद्ध होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत सरपंच को पद से मुक्त किया जाए, गबन की गई राशि की वसूली की जाए और संबंधित के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत जर्वे के सरपंच से भी सभी आरोपों पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उनसे संपर्क नहीं हो सका।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *