बाराद्वार। जिला शक्ति कलेक्टर के निर्देश पर जिले में एचपीवी टीकाकरण को लेकर स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाराद्वार के विद्या भूमि स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का दौरा किया। टीम ने स्कूल प्रबंधन से परामर्श कर 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को एचपीवी टीके के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि यह टीका गर्भाशय के सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शिक्षकों और छात्राओं को बताया कि माहवारी शुरू होने के शुरुआती वर्षों में यह टीका सबसे अधिक प्रभावी होता है। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड के साथ परिजन को साथ लाना अनिवार्य है। सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार में प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 65 से अधिक बालिकाओं को टीका लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि सभी स्कूल प्रबंधन अपने यहां की पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस अभियान में जिला प्रशासन, CMHO सक्ती और ब्लॉक स्वास्थ्य टीम का पूरा सहयोग मिल रहा है।
बाराद्वार के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान
द्वारा
टैगस:
प्रातिक्रिया दे