सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने वार्ड क्रमांक 18, स्टेशन पारा में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी नीरज अग्रवाल, निवासी स्टेशन पारा, सक्ती ने दिनांक 15 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 05 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक परिवार सहित नासिक एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन गए थे। वापस लौटने पर घर का मुख्य ताला खुला मिला और अंदर के दरवाजे बंद थे। छत के रास्ते प्रवेश करने पर छत का दरवाजा टूटा मिला। जांच पर दुकान के गल्ले से ₹3,500 नगद और सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स ₹5,500 कीमती, कुल ₹9,000 का मशरूका चोरी होना पाया गया। सीटीवी फुटेज में दिनांक 09.07.2026 की रात्रि 01:50 बजे एक व्यक्ति चोरी करते दिखा। रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्र. 309/2026 धारा 331(4), 305(A), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
खुलासा और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे), एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विधि से संघर्षरत बालक की पहचान हुई। पूछताछ में उसने अपने साथियों दीपक सतनामी, विक्की यादव उर्फ रक्षा यादव, खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों ने बताया कि बंद मकान को निशाना बनाकर छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की थी। खगेश यादव के कब्जे से चोरी गया सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स बरामद कर जप्त किया गया। नगदी आरोपियों द्वारा खर्च कर दी गई थी। 16 जुलाई 2026 को दीपक सतनामी , पिता गोपी सतनामी, उम्र 20 वर्ष , विक्की यादव उर्फ रक्षा यादव , पिता हीरालाल यादव , उम्र 21 वर्ष एवं खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू।, पिता स्व. भगउराम यादव , उम्र 39 वर्ष सभी निवासी वार्ड 18 , स्टेशन पारा, सक्ती को गिरफ्तार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड, जांजगीर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक पूजा यादव, सउनि सुरेश पाठक, प्रआर शब्बीर मेमन, आरक्षक यादराम चंद्रा, विकास राठौर, भागवत श्रीवास एवं थाना स्टाफ के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुई।

प्रातिक्रिया दे