PM आवास योजना की समीक्षा: CEO वासु जैन ने स्वीकृत आवास शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

सक्ती।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन ने जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया।
समीक्षा के दौरान आवास प्लस 2024 के तहत सर्वेक्षित परिवारों की स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) तैयार करने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। CEO ने निर्देशित किया कि 24 जून 2026 को आयोजित ग्राम सभाओं के प्रस्तावों को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शीघ्र आवास पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों की PWL समय पर बन सके।श्री जैन ने सभी मैदानी अमलों को शासन के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपद पंचायतों के CEO, आवास समन्वयक, विकास खण्ड समन्वयक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *