DEO सक्ती का आदेश: 90 छात्रों वाले स्कूल से हटाए 3 शिक्षक, 15 छात्रों वाले स्कूल में भेजे – युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल

सक्ती/मालखरौदा। शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी विकासखण्ड मालखरौदा में शिक्षकों की तर्कसंगत पदस्थापना नहीं हो पाई है। जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती द्वारा 14 जुलाई 2026 को जारी आदेश क्रमांक 1339 के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड मुख्यालय मालखरौदा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मालखरौदा (हिंदी माध्यम) में सत्र 2026-27 में शिक्षक नहीं होने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही थी। BEO मालखरौदा द्वारा 14.07.2026 को प्रस्तुत नोटशीट पर कलेक्टर सक्ती के अनुमोदन के बाद यह निर्णय लिया गया। आदेश में 500 मीटर की परिधि में स्थित 2 स्कूलों से 3 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से अटैच किया गया है। इनमें सेजेस मालखरौदा अंग्रेजी माध्यम से प्रधान पाठक श्री सौरम कुमार यादव, शास.पू.मा.शा. चि. रो. मालखरौदा से शिक्षक छतराम जायसवाल और शास.पू.मा.शा. मालखरौदा अंग्रेजी माध्यम से शिक्षक भरतनारायण का नाम शामिल है।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
स्थानीय सूत्रों और अभिभावकों का आरोप है कि अटैचमेंट के दौरान छात्र संख्या के मापदंडों को दरकिनार किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस हिंदी माध्यम स्कूल में 3 शिक्षकों को भेजा गया है वहां मात्र 10-15 छात्र ही अध्ययनरत हैं। वहीं सेजेस मालखरौदा अंग्रेजी माध्यम में लगभग 90 छात्र हैं। 3 शिक्षकों के हटने के बाद अब वहां सिर्फ 1 शिक्षक ही शेष बचा है।अभिभावकों का कहना है कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहले से ही शिक्षकों की कमी थी। अब एकमात्र अंग्रेजी शिक्षक के हटने से 90 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। वहीं दूसरी ओर कम छात्रों वाले स्कूल में 3-3 शिक्षकों की पदस्थापना से संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी और BEO मालखरौदा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *